Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब में मिला

न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे। देर शाम तालाब में क
Share:
पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब में मिला
Read in your preferred language.

न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे।

देर शाम तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी पहचान टांडा विदेशी के गौरंग ढाली के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ने की जानकारी मिली है, जहां पर शव मिला वहां पर पानी भी कम था।