Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में टाइगर तिराहे के पास मिला युवक का शव

सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहे के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। हादसे में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद असम रोड चौकी प्रभारी मनवीर सिंह टीम क
Share:
पीलीभीत में टाइगर तिराहे के पास मिला युवक का शव
Read in your preferred language.

सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहे के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। हादसे में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद असम रोड चौकी प्रभारी मनवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28 साल है। प्रारंभिक जांच में हादसे में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।