Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार पुत्र
Share:
पीलीभीत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Read in your preferred language.

छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार पुत्र मुनेंद्र गंगवार अकेला था। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा तो कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लगे फंदे में उसके भाई का शव लटकता मिला। खपरैलनुमा घर में एक कमरा बना है। जिसमें युवक ने फांसी लगाई। इसके बाद सूचना पास में रहने वाले ताऊ को दी गई।

घटना के बाद घर पर भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिवार की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है मौत के बाद छोटे भाई का रोरोकर बुरा हाल है। सूचना पर मृतक के रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं।