Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

पीलीभीत के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पीलीभीत के बरखेड़ा गांव पिपरिया मंडन में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घर पहुंचने पर बहन को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फाेरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी मोनू पुत्र नीलांबर मज
Share:
पीलीभीत के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत के बरखेड़ा गांव पिपरिया मंडन में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घर पहुंचने पर बहन को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फाेरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी मोनू पुत्र नीलांबर मजदूरी करते थे। मंगलवार रात वह घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ दूरी पर रह रही बहन सोनी खाने के लिए पूछने को भाई के घर आई। कमरे में पहुंचने पर उन्हें भाई का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने जानकारी अन्य लोगों को दी। बहन का कहना है कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले भाई की शादी हुई थी। विवाद के बाद भाभी मायके में ही रह रही हैं। बताया कि मंगलवार रात मोनू खाना खाने उनके घर नहीं पहुंचे थे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।