Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
उत्तर प्रदेश

इंटर कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला पीलीभीत के युवक का शव

बरेली : नवाबगंज के बिजोरिया रोड पर इंटर कॉलेज के पास पीलीभीत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छह माह पहले हुई थी शादी पीलीभीत के बरखेड़ा के ग्राम रमपुरा नत्थू निवासी अर्जुन सिंह
Share:
इंटर कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला पीलीभीत के युवक का शव
Read in your preferred language.

बरेली : नवाबगंज के बिजोरिया रोड पर इंटर कॉलेज के पास पीलीभीत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छह माह पहले हुई थी शादी
पीलीभीत के बरखेड़ा के ग्राम रमपुरा नत्थू निवासी अर्जुन सिंह (25) अपने परिवार के साथ नवाबगंज में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता रमेश चंद्र ने बताया कि बेटे की शादी छह माह पहले नवाबगंज के ग्राम भौआ मगरासे के रहने वाले रघुवीर सिंह की पुत्री रोहनी से हुई थी। वह अपने मायके जाने का दवाब पति पर बनाती रहती थी जिससे दोनों में विवाद रहता था।

अंगोछे से बनाया फंदा और पेट से लटक गया
गुरुवार सुबह राहगीर नवाबगंज स्थित बिजोरिया रोड की ओर जीजस एण्ड मेरी इंटर कालेज के पास नीम के पेड़ से अंगोछे से फंदा लगा उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास एक किराए के मकान में वह माता पिता के साथ रहता था।