Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

पीलीभीत में चार दिन से लापता वृद्ध का नहर में मिला शव

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसके पिता कालीचरण पुत्र श्याम लाल 20 जुलाई को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा
Share:
पीलीभीत में चार दिन से लापता वृद्ध का नहर में मिला शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसके पिता कालीचरण पुत्र श्याम लाल 20 जुलाई को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पूरनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को घुंघचाई क्षेत्र के डूडा कॉलोनी संख्या आठ के पास हरदोई ब्रांच नहर में राहगीरों ने शव को उतराता देखा। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी विशेष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। इंद्रजीत व राजपाल ने शव की शिनाख्त पिता कालीचरण के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।