Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक को नदी में मिला शव

थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरपा मोहनपुर गांव के रविन्द्र कुमार (18) अपने गांव के नन्हे और अजीत के साथ देवहा नदी में मछली का शिकार करने गए थे। तभी मगरमच्छ ने रविन्द्र कुमार पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और क्योलड़िया व बरखेड़ा थाने की पुलिस ने रात में स
Share:
पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक को नदी में मिला शव
Read in your preferred language.

थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरपा मोहनपुर गांव के रविन्द्र कुमार (18) अपने गांव के नन्हे और अजीत के साथ देवहा नदी में मछली का शिकार करने गए थे। तभी मगरमच्छ ने रविन्द्र कुमार पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और क्योलड़िया व बरखेड़ा थाने की पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर रविवार की सुबह 12 घंटे के बाद युवक का शव नदी से निकलवाया। मृतक का शव मिलते ही भाई धर्मेंद्र, कुमसा, बहन पूसा व राखी, माता नन्ही देवी और पिता राम सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल था। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा राजकुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।मगरमच्छ ने युवक पर हमला किया था। वहां पर कई मगरमच्छ रहते हैं, जिन्हें आए दिन नदी में देखा जा सकता है। नदी में बहाव के चलते जनपद पीलीभीत क्षेत्र के गुदरानपुर गांव के श्मशान भूमि के पास युवक का शव बरामद हुआ। शव जनपद पीलीभीत के सीमा क्षेत्र में मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों से अपील है कि अभी ग्रामीण नदी और तालाबों की ओर न जाएं। -हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज