Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

पीलीभीत में फंदे से लटका मिला युवक का शव

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोज गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह जब रामपाल गुप्ता उठे तो उन्
Share:
पीलीभीत में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोज गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह जब रामपाल गुप्ता उठे तो उन्होंने मनोज का शव फंदे से लटकता देखा। परिजनों ने इसकी सूचना गजरौला थाने में दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक, मनोज कुमार की शादी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती से पांच वर्ष पहले हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है, युवक ने आत्महत्या की है।