Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पीलीभीत के न्यूरिया के गौहर गांव निवासी प्रमोद कुमार वर्ष पुत्र हरद्वारीलाल आगरा में कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह गांव स्थित घर आया था। दिनभर घर पर ही रहा। इसके बाद पड़ोस के गांव हरकिशनपुर गया था। लौटने के बाद परिजनों के साथ खाना गया और सो गया। मंगलवार सुबह तड़के घर से बाहर चला गया।
Share:
पीलीभीत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत के न्यूरिया के गौहर गांव निवासी प्रमोद कुमार वर्ष पुत्र हरद्वारीलाल आगरा में कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह गांव स्थित घर आया था। दिनभर घर पर ही रहा। इसके बाद पड़ोस के गांव हरकिशनपुर गया था। लौटने के बाद परिजनों के साथ खाना गया और सो गया।

मंगलवार सुबह तड़के घर से बाहर चला गया। करीब सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली की गांव के बाहर स्थित पेड़ से उसका शव लटक रहा है। साड़ी से फंदा लगाया गया था। जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना के बाद न्यूरिया थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। सीडीआर की मदद भी ली जा रही है।