Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला शव

अमरिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी बाबूराम के बेटे सुनील मजदूरी करते थे। उनकी शादी एक साल पूर्व बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बीजामऊ निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने के कारण बृहस्पतिवार शाम सुनील घर से चले गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी
Share:
पीलीभीत में संदिग्ध हालात में  पेड़ पर लटका मिला शव
Read in your preferred language.

अमरिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी बाबूराम के बेटे सुनील मजदूरी करते थे। उनकी शादी एक साल पूर्व बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बीजामऊ निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने के कारण बृहस्पतिवार शाम सुनील घर से चले गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने स्कूल के पास पाकड़ के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव में चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद सुनील ने आत्महत्या की है। हालांकि, परिजनों ने देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।