Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

मैनपुरी में दलित की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार:पीट-पीटकर की गई थी हत्या

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार बीते 16 जून को गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के दयाशंकर पुत्र मानसिंह के साथ सर्वेश सिंह पुत्र लटूरी सिंह के साथ कुछ मामूली कहासुनी हो जाने के बाद आरोपी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। इस मारपीट में वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे
Share:
मैनपुरी में दलित की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार:पीट-पीटकर की गई थी हत्या
Read in your preferred language.

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार बीते 16 जून को गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के दयाशंकर पुत्र मानसिंह के साथ सर्वेश सिंह पुत्र लटूरी सिंह के साथ कुछ मामूली कहासुनी हो जाने के बाद आरोपी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। इस मारपीट में वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रैफर कर दिया गया था।

सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी 25 जून को मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी तभी से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर हुआ गिरफ्तार
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थाना क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी कुरावली स्थित एटा कुरावली अंडरपुल के नीचे खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ