Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

मैनपुरी में डिंपल के सर सजा ताज

मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर जनता ने डिंपल यादव को ही जीत का ताज पहनाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। बसपा भी यहां बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी। मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प
Share:
मैनपुरी में डिंपल के सर सजा ताज
Read in your preferred language.

मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर जनता ने डिंपल यादव को ही जीत का ताज पहनाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। बसपा भी यहां बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी।

मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें सपा, भाजपा और बसपा के अलावा छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में 5 प्रत्याशी शामिल थे। 7 मई को मतदान के बाद ही जनता के रुझान से ये बात साफ हो गई थी कि चुनाव सपा के पक्ष में है। मंगलवार को नवीन मंडी में मतों की गिनती हुई तो डिंपल यादव ने शुरू से ही बढ़त बनाई, जो अंत तक जारी रही।

वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के जयवीर सिंह रहे। डिंपल ने 2.21 वोटों से जीत दर्ज की। वैसे तो बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन मुख्य मुकाबले से वे बाहर ही नजर आए। मुख्य मुकाबले में सपा और भाजपा ही रही। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की अगर बात करें तो वे जमानत भी नहीं बचा पाए।

सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सपा और भाजपा दोनों के ही कार्यकर्ता मंडी पहुंचे थे। दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतगणना के रुझानों से माहौल बदल गया। सपाइयों के चेहरे जहां खिले नजर आए तो वहीं भाजपाइयों के चेहरे मुरझाते रहे। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने 27वें राउंड में बाहर आकर मौजूद लोगों से जीत होने पर खुशी जताई।