न्यूरिया में कई घटनाओं में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया है। थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी नन्हें लाल पुत्र भजन लाल गैंगस्टर के आरोप में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से म
By
Amit
•
Published
22 November 2023, 02:48 PM
•
2 Views
Share:
Read in your preferred language.
न्यूरिया में कई घटनाओं में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया है।
थाना न्यूरिया के गांव मैदना निवासी नन्हें लाल पुत्र भजन लाल गैंगस्टर के आरोप में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी को गांव भमोरा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया।