Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
लाइफ स्टाइल

अंगूर का सेवन, कई बीमारियों का है रामबाण ईलाज ,जानिए क्या हैं फायदे

फलों  का सेवन हमारे लिए कितना लाभकारी है ये तो आप जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों में एक फल ऐसा भी है जो कई तरह की बीमरियों को खत्म करता है। ये फल है अंगूर, जो आपको हृदय रोग, डायबिटीज,  कैंसर  और मोटापा आदि के खतरे से बचने में मदद कर सकता है। दरअसल, अंगूर फाइबर और पानी का एक अच्छा स्रोत है
Share:
अंगूर का सेवन, कई बीमारियों का है रामबाण ईलाज  ,जानिए क्या हैं फायदे
Read in your preferred language.

फलों का सेवन हमारे लिए कितना लाभकारी है ये तो आप जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों में एक फल ऐसा भी है जो कई तरह की बीमरियों को खत्म करता है। ये फल है अंगूर, जो आपको हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और मोटापा आदि के खतरे से बचने में मदद कर सकता है। दरअसल, अंगूर फाइबर और पानी का एक अच्छा स्रोत है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट  और अन्य पोषक तत्‍व व्‍यक्ति को विशेष रूप से स्वस्थ बनाते हैं। अंगूर आजकल हर मौसम में मिलते हैं, इसमें कई विटामिन भी पाए जाते हैं।

अगर आप रोजाना 50 ग्राम अंगूर खाएंगे, तो जल्द ही जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं। अंगूर खाने से ब्‍लड प्रेशर भी सामान्य रहता है और इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। ये हाई बीपी वाले लोगों में, सोडियम की मात्रा कम करने में मददगार होता है।

कैंसर रोगी, शुरुआत में तीन दिन थोड़े से अंगूर के रस का सेवन करें और फिर धीरे-धीरे एक ग्लास पानी की आदत डालें। ये आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

अंगूर खाने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

चेचक के रोगी को अंगूर खिलाने से आराम मिलता है।

हर्ट में दर्द हो तो अंगूर का रस पीने से काफी हद तक राहत मिलती है।

अंगूर को नमक और काली-मिर्च के साथ खाने से कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है।

किडनी के दर्द में अंगूर के ताजा पत्ते पानी में पीसकर, थोड़ा नमक मिलाकर छान लें, रोगी को पिलाने से दर्द ठीक हो जाता है।

अंगूर का सेवन कई तरह के एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है।