Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान

हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गु
Share:
हरदोई में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान
Read in your preferred language.

हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया

शहर के नुमाइश चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर ई- रिक्शों का जमावाड़ा लगा रहता है। ई- रिक्शा व ऑटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बिठाते रहते है। इससे चौराहा पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे अधिक चौराहा से रोडवेज बस स्टेशन, व डीएम चौराहा जाने वाले मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर समस्या रहती है। वाहन चालक व पैदल चलने वाले परेशान होते है।

शहर के सिनेमा चौराहा पर भी गुरुवार को यही हाल था। चौराहा से लखनऊ चुंगी जाने वाले मार्ग पर पुलिस बूथ के पास से एक निजी बैंक के पास तक सड़क पर ई रिक्शा व ऑटों खड़े रहते है और वहीं पर सवारियां बिठाते है। इससे यहां पर डिवाइडर होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

शहर में ई- रिक्शा व ऑटो के विषय में सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इनके रूट भी निर्धारित कर दिए जाएंगी। एआरटीओ प्रर्वतन की ओर से शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकाें पर कार्रवाई हो रही है और अभियान लगातार चलाया जाएगा। -संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन