Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
भारत

चीन ने उतारा मंगल ग्रह पर अपना पहला रोवर ,लाल ग्रह की सतह पर उतरा

मंगल पर पहुंचा चीन का पहला रोवर अन्वेषण अभियान को अंजाम देने के लिए शनिवार को लैंडर से बाहर निकलकर लाल ग्रह की सतह पर उतर गया। सौर ऊर्जा चालित छह पहिए वाले इस रोवर का नाम 'झुरोंग' है, जिसका वजन 240 किलोग्राम है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि नीले रंग की
Share:
चीन ने उतारा मंगल ग्रह पर अपना पहला रोवर ,लाल ग्रह की सतह पर उतरा
Read in your preferred language.

मंगल पर पहुंचा चीन का पहला रोवर अन्वेषण अभियान को अंजाम देने के लिए शनिवार को लैंडर से बाहर निकलकर लाल ग्रह की सतह पर उतर गया। सौर ऊर्जा चालित छह पहिए वाले इस रोवर का नाम 'झुरोंग' है, जिसका वजन 240 किलोग्राम है।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि नीले रंग की तितली जैसा दिखने वाला यह रोवर लैंडर से एक रैंप के सहारे नीचे उतरा और लाल ग्रह की सतह पर अपनी अन्वेषण यात्रा शुरू कर दी।

चीन ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ 23 जुलाई 2020 को 'तियानवेन-1' नाम के अपने मंगल मिशन का प्रक्षेपण किया था। ऑर्बिटर से अलग होकर लैंडर गत 15 मई को मंगल के उत्तरी गोलार्ध में विशाल समतल मैदान 'यूटोपिया प्लैनिशिया' के दक्षिणी क्षेत्र में उतरा था। रोवर कम से कम 90 मंगल दिनों (पृथ्वी के तीन महीने) तक काम करेगा।