Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
उत्तर प्रदेश

ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के सामने कार में लगी आग

लखनऊ में रविवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धुआं निकलते देख उसमें बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और राहगीर रूककर विडियो बनाने लग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी
Share:
ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के सामने कार में लगी आग
Read in your preferred language.

लखनऊ में रविवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धुआं निकलते देख उसमें बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और राहगीर रूककर विडियो बनाने लग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी।
सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की ही।
शिव राम सिंह अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार सर्विसिंग कराने आए थे। वह सर्विसिंग करा कर वापस हो रहे थे कि वह ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के सामने पहुंचे थे । इस दौरान उनकी कार से धुआं उठने लगा। शिव राम सिंह व उसमें बैठे लोग नीचे उतर कर देखते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई ।