Tuesday, 15 September 2026 | 3:08 PM
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के साथ न्याय होगा, आरिफ को इनाम की जगह डरा रहे : अखिलेश यादव

गुजरात के साबरमती जेल से अतीक अहमद को यूपी लाया जा रहा है। इस मुद्दे पर जब रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा, CM योगी ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी। तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यालय मे
Share:
राहुल गांधी के साथ न्याय होगा, आरिफ को इनाम की जगह डरा रहे : अखिलेश यादव
Read in your preferred language.

गुजरात के साबरमती जेल से अतीक अहमद को यूपी लाया जा रहा है। इस मुद्दे पर जब रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा, CM योगी ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी। तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी की संसद सदस्यता और आरिफ को लेकर भी भाजपा को घेरा।
अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे यकीन है कि राहुल गांधी के साथ न्याय होगा। कांग्रेस को सत्याग्रह को और रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।" उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकारों ने हमेशा ही क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया है। क्षेत्रीय दल मिलकर ही भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं।
अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर सारस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ''आरिफ ने बहुत अच्छा काम किया और एक घायल सारस की समय पर मदद की। उसका इलाज कराया और उसकी जान बचाई। इसके बाद सारस उनका मित्र बन गया। सरकार को तो आरिफ को सम्मानित करना चाहिए था, लेकिन वो आरिफ को ही डरा रहे हैं।''
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ''मुझे सारस वाले वाकये की जानकारी मिली, तो मैं आरिफ और सारस से मिलने वहां गया। इसके बाद भाजपा वाले घबरा गए। मैं सारस के साथ क्यों मिलने गया? मैंने सारस के साथ क्यों फोटो खिंचाई? इस बात से इनको परेशानी है। हम अपने प्रिय जानवरों को पक्षियों को दाने और बिस्किट खिलाते हैं।''

उन्होंने कहा, ''मेरे घर की छत पर मोर नाचता है। उसके लिए मैंने बाकायदा चने का दाना रखा हुआ है। मैंने एक्सप्रेस-वे पर एक हाथी के चलने की तस्वीर ट्वीट की, तो STF ने उसके महावत को जेल में डाल दिया। आरिफ को नोटिस भेजकर ये लोग डराना चाहते हैं।''
अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''ये वन विभाग के अधिकारी उस समय कहां थे, जब 2019 में एक महावत की हाथी ने हत्या की? क्योंकि वो मुख्यमंत्री जी का पड़ोसी था। वो उनका स्वजातीय था। इसलिए वन विभाग सो गया। वन विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। अभी 2023 में उसी हाथी ने तीन लोगों की जान ले ली। सरकार पैसा दे रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री का पड़ोसी है।''
उन्होंने कहा, ''वह हाथी लोगों की जान ले रहा है और आप पांच लाख की मदद दे रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि विभाग के लोग कहां हैं? याद रखना कि समय बदलेगा, तो आप भी अपने घर में किसी पालतू को नहीं पाल सकोगे। क्योंकि कानून अगर सारस के लिए है, तो और जानवरों के लिए भी हैं।''