Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में सड़क हादसे में जीजा–साले की मौत, परिवार में मची चीख पुकार

जिला हरदोई थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव में नांद तीन दिन पहले यीशू अपनी ससुराल में आया था। गुरुवार को सायं करीब सात बजे गांव बकैनिया ताल्लुका बरखेड़ा निवासी अपने चचेरे साले राहुल को साथ लेकर वह मोटरसाइकिल से घूमने के लिए निकल गया। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए और रात भर किसी को इसकी खबर नहीं हुई
Share:
पीलीभीत में सड़क हादसे में जीजा–साले की मौत, परिवार में मची चीख पुकार
Read in your preferred language.

जिला हरदोई थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव में नांद तीन दिन पहले यीशू अपनी ससुराल में आया था। गुरुवार को सायं करीब सात बजे गांव बकैनिया ताल्लुका बरखेड़ा निवासी अपने चचेरे साले राहुल को साथ लेकर वह मोटरसाइकिल से घूमने के लिए निकल गया। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए और रात भर किसी को इसकी खबर नहीं हुई। सुबह दोनों का शव मिला।

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पुलिया से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार साले-बहनोई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीत्कार मच गई।

दोनों को देखा गया तो वे मृत अवस्था में मिले। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताते हैं कि पिछले माह 25 अप्रैल को यीशु की शादी राजेश की पुत्री खुशबू से हुई थी। पहली विदा में ही यीशू नव विवाहिता पत्नी के साथ तीन दिन पहले यहां आया था।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पुलिया से टकराकर खाई में गिरने से दोनों की मृत्यु हुई है। उधर, हादसे में मृत्यु की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीत्कार मच गया। हादसे में यीशू की मृत होने की सूचना उसके स्वजन को फोन पर दी गई।