Tuesday, 15 September 2026 | 12:09 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में BJP सभासद मुस्कान किन्नर पर हुआ हमला! उन्होंने हिम्मत दिखा यूं बचाई अपनी जान

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ बस अड्डे के पास किन्नर मुस्कान श्रीराम क्लिनिक पर दवा लेने गई थीं. जब वह लौटने लगीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने मुस्कान किन्नर पर तमंचा तान कर फायर कर दी, लेकिन तमंचे से फायर ही नहीं हुआ. इतने में मुस्कान किन्नर ने हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाशो
Share:
मैनपुरी में BJP सभासद मुस्कान किन्नर पर हुआ हमला! उन्होंने हिम्मत दिखा यूं बचाई अपनी जान
Read in your preferred language.

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ बस अड्डे के पास किन्नर मुस्कान श्रीराम क्लिनिक पर दवा लेने गई थीं. जब वह लौटने लगीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने मुस्कान किन्नर पर तमंचा तान कर फायर कर दी, लेकिन तमंचे से फायर ही नहीं हुआ. इतने में मुस्कान किन्नर ने हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाशों के ऊपर स्टूल दे मारा. लोगों की भीड़ जमा हो गई. अपने को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक छोड़ फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एक हमलावर को पकड़ लिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है कि आखिर मुस्कान किन्नर पर इस जानलेवा हमले का क्या कारण है ?

मुस्कान किन्नर ने की सुरक्षा की मांग
आपको बता दें मुस्कान किन्नर ने हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनावों में भाजपा की टिकट पर सभासद पड़ का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. मुस्कान किन्नर ने प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने बताई ये थ्योरी
घटना के बारे में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ‘मुस्कान किन्नर पर फरुखाबाद निवासी गौतम और एक अन्य ने फायर किया था, जिसमें उनको चोट नहीं लगी है. इनके द्वारा एफआईआर लिखाई गई है. इसमें जो मुख्य आरोपी गौतम है उसको जेल भेज जा रहा है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है.’

उन्होंने बताया कि ‘इस घटना के पीछे का कारण मुस्कान किन्नर का ड्राइवर गौतम बताया जा रहा है. वो मुस्कान का बहनोई है. ड्राइवर की बहन और बहनोई का विवाद चल रहा. है इसी को लेकेर कोई बातचीत हुई थी और भी गहराई से इसकी जानकारी की जा रही है.’

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ

Related