Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कासगंज। ग्राम पथरेकी के निकट बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से घायल युवक की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदराराऊ हाथरस निवासी युवक राकेश(35) बाइक से सिकंदराराऊ से कासगंज आ रहा था। जब वह पथरैकी के निकट पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्क
Share:
कासगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Read in your preferred language.

कासगंज। ग्राम पथरेकी के निकट बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से घायल युवक की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिकंदराराऊ हाथरस निवासी युवक राकेश(35) बाइक से सिकंदराराऊ से कासगंज आ रहा था। जब वह पथरैकी के निकट पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। हादसे केे बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उसके परिजन भी आ गए।

चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजन उसके शव को वापस जिले में ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।