Tuesday, 15 September 2026 | 12:07 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी ब
Share:
पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Read in your preferred language.

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा, तब घायल को सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शर्ट की जेब से मिले कागजातों में मिले फोन नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।

पुलिस ने मृतक के घर वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।