Tuesday, 15 September 2026 | 2:01 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - नगर पंचायत सिरौली में दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं वस्त्र चोरी।

आँवला - नगर पंचायत सिरौली के गढ़ी मोहल्ला का है पूरा मामला ,जहां बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया, घरवाले सोते रह गए और चोर सारा माल लेकर हो गए गायब । सिरौली के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले रोशन ने बताया कि बीती रात करीब 3:00 बजे उनके घर में चोरी हो गई, सोने चांदी के आभूषण नगदी एवं वस्त्र चोरी किए गए
Share:
बरेली - नगर पंचायत सिरौली में दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं वस्त्र चोरी।
Read in your preferred language.

आँवला - नगर पंचायत सिरौली के गढ़ी मोहल्ला का है पूरा मामला ,जहां बीती रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया, घरवाले सोते रह गए और चोर सारा माल लेकर हो गए गायब । सिरौली के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले रोशन ने बताया कि बीती रात करीब 3:00 बजे उनके घर में चोरी हो गई, सोने चांदी के आभूषण नगदी एवं वस्त्र चोरी किए गए हैं । चोरी की सूचना मिलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया। जब घर के सदस्यों ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें रखी नगदी सोने चांदी के आभूषण सभी चोर ले उड़े वही रोशन ने बताया बीती रात करीब 2:00 बजे के आसपास उनके घर में चोरी की गई है। जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। वही रोशन ने थाना सिरौली को लिखित शिकायत पत्र दिया है। जहां रोशन द्वारा बताया गया कि 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया है। उनके पास से उनके घर की एक कपड़ा बरामद हुआ है। जहां रोशन ने थाना सिरौली से चोरों को अति शीघ्र पकड़ने की मांग की है। और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही दो अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। चोरी की घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। वही थाना सिरौली द्वारा बताया गया तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। अति शीघ्र चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा