Tuesday, 15 September 2026 | 10:28 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र की महिला ने बेटी बरामद करने को प्रमुख सचिव से लगाई गुहार।

बरेली/आंवला - प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आगे एक महिला ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण ने चार दिन में बेटी को बरामद करने का भरोसा दिया है। थाना सिरौली के गांव दलीपुर की एक महिला सचिव की गाड़ी के पास पहुंची और बताया कि एक माह पहले उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया लेकिन सिरौली पुलिस
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र की महिला ने बेटी बरामद करने को प्रमुख सचिव से लगाई गुहार।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आगे एक महिला ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण ने चार दिन में बेटी को बरामद करने का भरोसा दिया है।
थाना सिरौली के गांव दलीपुर की एक महिला सचिव की गाड़ी के पास पहुंची और बताया कि एक माह पहले उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया लेकिन सिरौली पुलिस ने अभी तक बेटी की तलाश नहीं की है। यहां बता दें कि दलीपुर की एक किशोरी गौरी शंकर गुलडिया अपनी ननिहाल में जा रही थी तभी बदायूं जिले के विसौली के गांव परसिया का विकास और दलीपुर गांव का उसका मामा नेत्रपाल किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए महिला की थाने सिरौली में तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। अब एक माह से भी अधिक समय हो गया लेकिन पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया वह पति के साथ जब थाना सिरौली पुलिस के पास जाते हैं तो उनको थाने से भगा दिया जाता है दम्पत्ति एक माह से अधिकारियों के दरबार में चक्कर लगा कर बेटी को बरामद करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी ने नहीं सुनी है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा