Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
भारत

बरेली-:एल्डर कमेटी की रजामंदी पर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

फरीदपुर/बरेली-:--तहसील बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव हेतु बैठक सोमवार को दोपहर 1:00 बजे तहसील बार कक्ष में होगी। यह जानकारी तहसील बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नन्हे बाबू शर्मा, सदस्यगण दिनेश बाबू शर्मा, मोतीराम यादव, आर बी
Share:
Read in your preferred language.


फरीदपुर/बरेली-:--तहसील बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव हेतु बैठक सोमवार को दोपहर 1:00 बजे तहसील बार कक्ष में होगी। यह जानकारी तहसील बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नन्हे बाबू शर्मा, सदस्यगण दिनेश बाबू शर्मा, मोतीराम यादव, आर बी सिंह, मुजम्मिल बेग जी की संस्तुति पर बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष दिसंबर में बार एसोसिएशन के चुनाव होते लेकिन फरवरी का महीना आ गया चुनावी संबंधी बैठक नहीं हुई। इसके विरोध में तमाम अधिवक्ताओं ने कुछ दिन पूर्व एल्डर कमेटी के चेयरमैन को ज्ञापन देकर चुनाव संबंधी बैठक की मांग की थी जिसमें महासचिव ने यह कहते हुए बैठक बुलाने से इंकार कर दिया कि अभी चुनाव संबंधी बैठक का कोई औचित्य नहीं है 6 फरवरी को बैठक बुलाई जाएगी लेकिन 6 फरवरी ही नहीं 12 फरवरी तक बीत गई लेकिन चुनाव संबंधी बैठक नहीं हुई। इस को लेकर संयुक्त सचिव द्वारा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों से बातचीत कर संस्तुति लेकर बैठक बुलाई गई है।