Tuesday, 15 September 2026 | 2:44 PM
भारत

बरेली - थाना सिरौली में अठारह घंटे पीड़िता को थाने में बिठाने के बाद सिरौली पुलिस लिखीं रिपोर्ट।

आंवला - सिरौली थाना क्षेत्र में अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की पीड़िता को सिरौली पुलिस अठारह घंटे से थाने में बैठा रखा है। तहरीर बदलवाने में उलझाकर रखा है। मंगलवार शाम तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सिरौली के गांव शहबाजपुर की एक विवाहित महिला सोमवार को दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौर
Share:
बरेली - थाना सिरौली में अठारह घंटे पीड़िता को थाने में बिठाने के बाद सिरौली पुलिस लिखीं रिपोर्ट।
Read in your preferred language.

आंवला - सिरौली थाना क्षेत्र में अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की पीड़िता को सिरौली पुलिस अठारह घंटे से थाने में बैठा रखा है। तहरीर बदलवाने में उलझाकर रखा है। मंगलवार शाम तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सिरौली के गांव शहबाजपुर की एक विवाहित महिला सोमवार को दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उससे अश्लील बातें करते हुए पकड़ लिया और छेड़छाड़ की । किसी तरह से महिला युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और युवक की हरकतें पति को बताईं। पति जब युवक के घर पत्नी को लेकर शिकायत करने युवक के घर पहुंचा तो युवक और उसके भाइयों तथा मित्रों ने दम्पत्ति से मारपीट शुरू कर दी। बीच रास्ते में दम्पत्ति को दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की जा रही थी। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। युवकों की दबंगई से परेशान पीड़ित दम्पत्ति शाम को ही थाने पहुंचे और दबंगों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पीड़िता के पति का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर को बदलने को कह कर भगा दिया रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ग्यारह बजे तक थाने में दम्पत्ति इधर उधर तहरीर बदलवाते रहे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक पुलिस का तहरीर बदलवाने का यही रवैया चलता रहा। मंगलवार शाम तक अठारह घंटे बाद भी पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा