Tuesday, 15 September 2026 | 3:13 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली: आँवला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा नेता नरेन्द्र राजपूत ने दिया संदेश और कहा अच्छे संस्कार ग्रहण करें युवा।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा आँवलाः राष्ट्रवादी युवा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह के दौरान मंगलवार को नगरपालिका रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी नरेन्द्र राजपूत के साथ सडको पर सफाई की तथा सडकों के आस-पास एकत्रित कूडे को साफ कर चूना
Share:
बरेली: आँवला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा नेता नरेन्द्र राजपूत ने दिया संदेश और कहा अच्छे संस्कार ग्रहण करें युवा।
Read in your preferred language.

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा

आँवलाः राष्ट्रवादी युवा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह के दौरान मंगलवार को नगरपालिका रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी नरेन्द्र राजपूत के साथ सडको पर सफाई की तथा सडकों के आस-पास एकत्रित कूडे को साफ कर चूना इत्यादि डालकर लोगों से अपने आस-पास साफ सफाई करने को कहा यहां नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में होता है हमें चाहिए कि हम शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी लें। यदि हम अच्छे संस्कार ग्रहण करेगें तो हम अच्छे नागरिक बनेगें और अपने देश को तरक्की के पथ पर ले जाने का कार्य करेगें उन्होनें कहा कि मोदी द्वारा आज से 5 वर्ष पूर्व तो भारत स्वच्छता मिशन के तहत लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया था उसी का नतीजा है कि आज अनेको मौसमी बीमारियों से लोग बच रहें है। यहां पर संगठन के दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिन्दू, शाक्ति सिंह, हिमालय सिंह, रतन ठाकुर, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।