Tuesday, 15 September 2026 | 3:55 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - गंगा आरती को स्पॉन्सर करने हेतु इच्छुक संस्था/औद्योगिक इकाई अपर नगर आयुक्त अथवा उप प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में करें सम्पर्क।

प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग समीर कुमार ने बताया कि दिनांक 08 दिसम्बर को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा, गंगा आरती के लिये जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई
Share:
बरेली - गंगा आरती को स्पॉन्सर करने हेतु इच्छुक संस्था/औद्योगिक इकाई अपर नगर आयुक्त अथवा उप प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में करें सम्पर्क।
Read in your preferred language.

प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग समीर कुमार ने बताया कि दिनांक 08 दिसम्बर को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा, गंगा आरती के लिये जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई स्पॉन्सर (प्रायोजक) करेंगा, उस संस्था/औद्योगिक इकाई के बड़े-बड़े बैनर चौबारी घाट पर गंगा आरती के समय लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जो भी संस्था/औद्योगिक इकाई गंगा आरती को स्पॉन्सर करने की इच्छुक हैं तो ऐसी संस्था/औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अथवा उप प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा