Tuesday, 15 September 2026 | 11:06 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली: आंवला नगर में बिजली सही करते समय लगा करंट, लाइनमैन झुलसा हालत गंभीर ।

बरेली/आंवला - आंवला नगर के रामलीला गेट कच्चा कटरा के समीप खंबे पर चढ़कर एक लाइनमैन शकील बिजली सही कर रहा था अचानक उसको करंट लगने से वह झुलस गया और खंबे से नीचे गिर गया गंभीर हालत में सरकारी एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के
Share:
बरेली: आंवला नगर में बिजली सही करते समय लगा करंट, लाइनमैन झुलसा हालत गंभीर ।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - आंवला नगर के रामलीला गेट कच्चा कटरा के समीप खंबे पर चढ़कर एक लाइनमैन शकील बिजली सही कर रहा था अचानक उसको करंट लगने से वह झुलस गया और खंबे से नीचे गिर गया गंभीर हालत में सरकारी एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया सरकारी अस्पताल में पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ आंवला के जेई मनोज कुमार यादव ने बताया खंबे पर चढ़कर बिजली लाइन मैन बिजली सही कर रहे थे और शढडाउन भी ले लिया था परंतु किसी तरह से अचानक करंट लगने से लाइनमैन खंबे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया लाइन मैन को आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा