Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते महिला को पीट-पीटकर किया लहू लुहान।

सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया मामले की शिकायत महिला ने थाना सिरौली पुलिस से की है। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अटा फूंदापुर की रहने बाली सीतादेवी थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलबार की सुबह अपने पति को खेत पर खाना देक
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते महिला को पीट-पीटकर किया लहू लुहान।
Read in your preferred language.

सिरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया मामले की शिकायत महिला ने थाना सिरौली पुलिस से की है। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अटा फूंदापुर की रहने बाली सीतादेवी थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलबार की सुबह अपने पति को खेत पर खाना देकर वापस लौट रही थीं तभी इसी दौरान गांव के ऐबरन सिंह और उनकी पत्नी ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और इतने में ही उसको जमकर मारा पीटा तथा जमीन पर पटक पटक कर महिला को लहूलुहान कर दिया और उसके बाल भी उखाड़ दिए इतने में ही शोर शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर भाग पड़े तभी हमलावर मौके से फरार हो गए पीड़ित महिला ने थाना सिरौली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कानून कारवाई करने की मांग की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा