Tuesday, 15 September 2026 | 2:42 PM
भारत

बरेली - सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन एवं सभी सभासदों को उप जिला अधिकारी आंवला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

बरेली/आंवला - सिरौली नगर पंचायत में दोपहर 3:00 बजे नगर के एक बैंकट हाल में सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयर पर्सन चमन सकलैनी को उपजिलाधिकारी आंवला गोविंद मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासद विजय पूजा देवी आरफा भी चंदन कुमार शिशुपाल सिंह फराज अंजुम फिरदौ
Share:
बरेली - सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन एवं सभी सभासदों को उप जिला अधिकारी आंवला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - सिरौली नगर पंचायत में दोपहर 3:00 बजे नगर के एक बैंकट हाल में सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयर पर्सन चमन सकलैनी को उपजिलाधिकारी आंवला गोविंद मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासद विजय पूजा देवी आरफा भी चंदन कुमार शिशुपाल सिंह फराज अंजुम फिरदौस जहां मुस्तकीम अकरम सक्कन नुसरत जहां बेबी परवेश एवं संजेब को एसडीएम आंवला ने ईश्वर के नाम पर सत्य निष्ठा विधि द्वारा स्थापित भारत का संविधान भारत की प्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली नगर के एक बैंकट हाल में सर्वप्रथम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने बोर्ड के सभी सदस्यों का नोटों के हार पुष्पमाला एवं शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान मेरे द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है मैं किसी के साथ भेदभाव बदले की भावना से काम नहीं करूंगा चमन सकलैनी ने कहा कि मेरी जीत नगर की समस्त जनता की जीत है पूर्व चेयरमैन सुरेश पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रियाजुल प्रधान चंदन कुमार क्षेत्राधिकारी आंवला डॉक्टर दीपशिखा अहिबरन के अलावा भारी तादाद में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा