Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल ने ब्लाक आलमपुर जाफराबाद से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अर्चना सिंह पत्नि प्रताप सिंह को अपना समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग की।

आँवला - आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल से मिलकर आलमपुर जाफरबाद में ब्लाक प्रमुख पद पर होने वाले आगामी चुनावों में क्षत्रिय समाज की अर्चना सिंह पत्नी हिमांशु प्रताप सिंह को अपना समर्थन देते हुए उनको भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। यहां पर स
Share:
बरेली - भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल ने ब्लाक आलमपुर जाफराबाद से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अर्चना सिंह पत्नि प्रताप सिंह को अपना समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग की।
Read in your preferred language.

आँवला - आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल से मिलकर आलमपुर जाफरबाद में ब्लाक प्रमुख पद पर होने वाले आगामी चुनावों में क्षत्रिय समाज की अर्चना सिंह पत्नी हिमांशु प्रताप सिंह को अपना समर्थन देते हुए उनको भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। यहां पर संगठन जिलाध्यक्ष एमपी सिंह के साथ रोहित सिंह, डा. इन्द्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह  अजय पाल सिंह आदि ने कहा कि पिछले लोक सभा व विधानसभा चुनावों में बरेली जिले की सभी 9 विधानसभा सीटो व दो लोकसभा सीटों में से एक पर भी क्षत्रिय समाज के प्रत्याशी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया इसके बाबजूद भी हमारे समाज ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होनें कहा कि 15 ब्लाकों में 6 ब्लाक अनारक्षित है एवं विथरी चैनपुर व आलमपुर महिला वर्ग के लिए आरक्षित है ऐसे में अर्चना सिंह को भाजपा को अपना प्रत्याशी बनाया जाना अति आवश्य है।
गौरतलब है कि अर्चना के पति हिमांशु प्रताप सिंह लम्बे समय से छात्र हित की राजनीति करते हुये विधार्थी परिषद मे कार्य कर चुके है वही भाजपा की सक्रिय राजनीति से भी जुडे रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहै है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा