Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - बिशारतगंज रेलवे स्टेशन मास्टर पर लगाया आरोप कि घर में घुसकर मारा पीटा और घर में की तोड़फोड़ ।

आँवला - बिशरतगंज रेलवे स्टेशन मास्टर शिवनारायण पर घर में घुसकर मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. वार्ड नंबर 8 निवासी जुल्फिकार मंसूरी ने बताया कि हम लोग अपने दादइलाही खेत गाटा संख्या 471 पर मकान बना रहे हैं. 3 जनवरी को स्टेशन मास्टर शिवनारायण अपने एक साथी के साथ आता है और घर में घु
Share:
बरेली - बिशारतगंज रेलवे स्टेशन मास्टर पर लगाया आरोप कि घर में घुसकर मारा पीटा और घर में की तोड़फोड़ ।
Read in your preferred language.

आँवला - बिशरतगंज रेलवे स्टेशन मास्टर शिवनारायण पर घर में घुसकर मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. वार्ड नंबर 8 निवासी जुल्फिकार मंसूरी ने बताया कि हम लोग अपने दादइलाही खेत गाटा संख्या 471 पर मकान बना रहे हैं. 3 जनवरी को स्टेशन मास्टर शिवनारायण अपने एक साथी के साथ आता है और घर में घुसकर लात घुसौ से पिटाई करता है. और मकान की दीवार ब सीढ़ियों को तोड़ दिया.और बोला यह जगह रेलवे की है . जुल्फिकार ने बताया हमारे पास इसके कागज हैं यहां पहले हमारा खेत है. फिर चकरोड है .बाद में रेलवे है .रेलवे स्टेशन मास्टर ने एक ना सुनी और जगह की पैमाइश बगैर करें अपना निशान लगा दिया. पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाना बिशारतगंज तहसील दिवस में भी की है. वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि स्टेशन मास्टर ने जुल्फिकार आदि पर स्टेशन के कक्ष में आकर स्टेशन मास्टर से मारपीट का मुकदमा भी लिखवा दिया है . जुल्फिकार ने बताया अगर हम लोगों ने स्टेशन पर जाकर मारपीट की है तो स्टेशन पर कैमरे लगे हैं, वह हमारी फुटेज देख सकते हैं.

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा