Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों पर धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला को सौंपा।

आंवला नगर में नहीं थम रहा सरकारी सस्ते गल्ले में धांधली का मामला भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अकबर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य को दिए ज्ञापन में बताया की नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मा
Share:
बरेली - सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों पर धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला को सौंपा।
Read in your preferred language.

आंवला नगर में नहीं थम रहा सरकारी सस्ते गल्ले में धांधली का मामला भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अकबर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य को दिए ज्ञापन में बताया की नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायतें की गई है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अकबर अली, रामदीन सागर, दिनेश पाल, महताब, रहमान, इकराम, विक्की, फैजान, सत्येंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा