Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने के बाद कराया गया भंडारा।

बरेली/मीरगंज - अगरास शाही रोड कुरतरा गांव के पास सोमवार को ब्रहमदेव स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। पीत वस्त्रधारी महिलाओ और कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली और 3 दिन अनुष्ठान पूजा पाठ के बाद आज बुधवार को हवन यज्ञ कर मूर्ति स्थापित की गई। उसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण करा कर क
Share:
बरेली - मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने के बाद कराया गया भंडारा।
Read in your preferred language.

बरेली/मीरगंज - अगरास शाही रोड कुरतरा गांव के पास सोमवार को ब्रहमदेव स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। पीत वस्त्रधारी महिलाओ और कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली और 3 दिन अनुष्ठान पूजा पाठ के बाद आज बुधवार को हवन यज्ञ कर मूर्ति स्थापित की गई। उसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव कुरतरा में शाही रोड पर मौजूद ब्रहमदेव स्थल पर बालाजी, राधाकृष्ण, और शिव परिवार की प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ था। पांच ब्राह्मण की टोली ने कार्यक्रम को सम्पन्न करया। पंडित वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया तीन दिवसीय कार्यक्रम था। पहले दिन पीत वस्त्रधारी महिलाओ, कन्याओं ने सिर पर ब्रह्ममण्ड रूपी कलश सिर पर धारण करके गांव में भ्रमण करके पांच नलों का जल भरकर लाई। उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत से बर्षा करके स्वागत किया।
मूर्तियों को पांच मंदिरों में शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया। इसके बाद हवन यज्ञ करने के बाद बुधवार को मंदिर में मूर्ति स्थापित कर दी गई। उसके बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण कराया जाएगा। गांव के सुनील कुमार, मनोज कुमार, अमरनाथ, सत्यपाल, रमेश चंद्र के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

रिपोर्टर डॉ मुदित प्रताप सिंह
मीरगंज