Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली/आँवला - छात्र का अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।

आँवला- परीक्षा देने जा रहे छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्र के भाई को खून के धब्बे लगी कमीज़ और बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना सिरौली के गांव हरदासपुर का देखकर बीए का छात्र है। सोमवार को साढ़े दस बजे वह अपनी बाइक यूपी 25सीसी 5
Share:
बरेली/आँवला - छात्र का अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।
Read in your preferred language.

आँवला- परीक्षा देने जा रहे छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। छात्र के भाई को खून के धब्बे लगी कमीज़ और बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना सिरौली के गांव हरदासपुर का देखकर बीए का छात्र है। सोमवार को साढ़े दस बजे वह अपनी बाइक यूपी 25सीसी 5548 से परीक्षा देने ग़ौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया को निकला था। छात्र के भाई जयप्रकाश ने बताया कि डेढ़ बजे लेखराज का फोन उसके एक रिश्तेदार के फ़ोन पर आया कि हरदासपुर के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर बंधक बना लिया है और उसे पीटा जा रहा है। जब यह सूचना मिली तभी से वह अपने भाई की तलाश में लगा है। दोपहर बाद उसकी बाइक हरदासपुर से आंवला मार्ग पर एक मंदिर के पीछे खड़ी मिली है जिस पर उसकी कमीज़ रखी थी जिस पर ख़ून के धब्बे हैं। बाइक देखकर जयप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जवाहरलाल लोधी डिग्री कालेज की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। आसपास जंगलों में भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्र कालेज पहुंचा या नहीं। पुलिस अभी तक पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। इसीलिए हर पहलू पर जांच में जुटी है। छात्र के भाई जयप्रकाश का आरोप है कि उसका गांव के कुछ लोगों से ज़मीन का विवाद चल रहा है। उसे आशंका है कि उन्होंने ही उसके भाई का अपहरण किया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा