Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
भारत

बरेली/आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र में महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।

उत्तर प्रदेश की 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव जलालनगर में खुशनुमा पत्नी मुशाहीद को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी। जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी शैलेंद्र कुमार पायलट राम निवास एंब
Share:
बरेली/आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र में महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव जलालनगर में खुशनुमा पत्नी मुशाहीद को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी। जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी शैलेंद्र कुमार पायलट राम निवास एंबुलेंस लेकर जलालनगर गांव पहुंच गए। इसके बाद प्रसूता को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल निकल गए। लेकिन कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा बड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात मेडिकल स्टाफ ने आनन-फानन में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने बिना किसी देरी के महिला और बच्चे को सीएचसी मझगवा में भर्ती करवाया चिकित्सक के मुताबिक़ जच्चा-बच्चा दोनों एकदम सुरक्षित हैं।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा