Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

बरेली/आँवला - आंवला तहसील क्षेत्र में फिर गूंजी एंबुलेंस में किलकारी।

आँवला - आंवला तहसील क्षेत्र में जीवनदायनी साबित हो रही हैं 102/108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा बच्चा कि जीवन रक्षा करने में सफल रही। आंवला भमोरा ब्लॉक के गांव मकरंदपुर धाराजीत निवासी श्रीमती जयमंती प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति सुरेश ने 108 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 108 के पायलट
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - आंवला तहसील क्षेत्र में जीवनदायनी साबित हो रही हैं 102/108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा बच्चा कि जीवन रक्षा करने में सफल रही। आंवला भमोरा ब्लॉक के गांव मकरंदपुर धाराजीत निवासी श्रीमती जयमंती प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति सुरेश ने 108 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 108 के पायलट अनूप और ईएमटी अरविंद बिना समय गवाएं 15 मिनट के अंदर उनके घर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ती हुई देख कर 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक पर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस संबंध में जिला प्रभारी श्री महादेव प्रसाद ने बताया कि 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा है और जैसे ही कॉल सेंटर से एंबुलेंस को सूचना दी गई यह बिना समय गवाएं पेशेंट के पास पहुंच गए जिला प्रोग्राम मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी किसी भी इमरजेंसी मेडिकल परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित होते हैं जांच करने पर पता चला जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें सीएससी भमोरा में भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा