Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - जंगल से घास लेने गई किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत मौके पर पहुंची आरपीएफ व थाना पुलिस।

बरेली/आंवला -बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग के चौखे लाल पुत्र लीलाधर कश्यप की पुत्री रिंकी आयु 15 वर्ष सुबह 8:30 बजे घर से जानवरों के लिए घास लेने जंगल गई तो बिशारतगंज पश्चिमी रेलवे फाटक के और ग्राम जलाल नगर के बीच रेलवे लाइन पर बरेली दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ी से टकरा गई टक्कर जोरदार लग
Share:
बरेली - जंगल से घास लेने गई किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत मौके पर पहुंची आरपीएफ व थाना पुलिस।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला -बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग के चौखे लाल पुत्र लीलाधर कश्यप की पुत्री रिंकी आयु 15 वर्ष सुबह 8:30 बजे घर से जानवरों के लिए घास लेने जंगल गई तो बिशारतगंज पश्चिमी रेलवे फाटक के और ग्राम जलाल नगर के बीच रेलवे लाइन पर बरेली दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ी से टकरा गई टक्कर जोरदार लगने के कारण मौके पर ही रिंकी की मौत हो गई आसपास के लोग भी जमा हो गए पहचान होने पर रिंकी के घर में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया सूचना मिलते ही एसआई महावीर सिंह , कॉन्स्टेबल मोहम्मद उमर , गौरव कुमार , महिला कॉन्स्टेबल संगीता और आरपीएफ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव का पंचनामा भरकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा