Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 PM
भारत

बाराबंकी:स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से पशु चोरी करने में प्रयुक्त रस्सी व पाइप, पिकअप लोडर, घटना में प्रयुक्त डण्डा, अवैध असलहा मय कारतूस व 4270 रूपये किया गया बरामद-

संवाददाता अंकित यादव जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत आज दिनांक 28.05.2022 को थाना घुंघटेर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त हाकिम पुत्र सलीम निवासी इस्लामनगर मजरे मितौली थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी को जमुआ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से
Share:
बाराबंकी:स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से पशु चोरी करने में प्रयुक्त रस्सी व पाइप, पिकअप लोडर, घटना में प्रयुक्त डण्डा, अवैध असलहा मय कारतूस व 4270 रूपये किया गया बरामद-
Read in your preferred language.

संवाददाता अंकित यादव

जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत आज दिनांक 28.05.2022 को थाना घुंघटेर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त हाकिम पुत्र सलीम निवासी इस्लामनगर मजरे मितौली थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी को जमुआ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पशु को बांधने में प्रयुक्त रस्सी, 03 अदद लोहे के पाइप, घटना में प्रयुक्त डण्डा, पिकअप लोडर नम्बर- UP 30 BT 4218 व नकद 4270/-रूपये व अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0 125/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व अन्य आसपास के जनपदों से जानवरों की चोरी कर पिकअप लोडर पर लादकर दूसरे जनपदों में लोगों को कम दामों में बेच देते है। अभियुक्तगण द्वारा कुछ दिन पूर्व थाना घुंघटेर क्षेत्रान्तर्गत पशु चोरी के दौरान महिला को डण्डे मारकर घायल कर दिया गया था तथा रास्ते में पुलिस टीम द्वारा रोकने पर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास भी किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0-113/2022 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0- 112/2022 धारा 307/427 भादवि व मु0अ0सं0-118/2022 धारा 323/504/506 भादवि पंजीकृत हैं।*गिरफ्तार अभियुक्त-*हाकिम पुत्र सलीम निवासी इस्लामनगर मजरे मितौली थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी*बरामदगी-*1- अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 2- चोरी किये गये पशु को बांधने में प्रयुक्त रस्सी, 3- 03 अदद लोहे के पाइप, 4- घटना में प्रयुक्त डण्डा, 5- पिकअप लोडर नम्बर- UP 30 BT 4218 6- नकद 4270/-रूपये *पुलिस टीम-*1- थानाध्यक्ष श्री अमर चौरसिया थाना घुंघटेर बाराबंकी।2- उ0नि0 श्री रामजी सिंह, उ0नि0 श्री पप्पू सिंह यादव थाना घुंघटेर बाराबंकी।3- उ0नि0 श्री छट्टू चौधरी, उ0नि0 श्री राजेश कुमार पाल थाना घुंघटेर बाराबंकी।4-का0 प्रमोद कुमार, का0 सौरभ कुमार, का0 विजय यादव, हो0गा0 मुनीर अहमद थाना घुंघटेर बाराबंकी।*स्वाट/सर्विलांस टीम-*1- उ0नि0 श्री विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल बाराबंकी2- उ0नि0 श्री करूणेश पाण्डेय स्वाट टीम बाराबंकी3- हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद 4-का0 धर्मेन्द्र कुमार, का 0जरनैल सिंह 5-का0 जुबैर खान, का0 दिव्यांश यादव 6- का0 सुधाकर सिंह भदौरिया, का0 शैलेन्द्र कुमार