Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

नाच रहे थे बाराती, तभी फ़िल्मी स्टाइल में प्रेमी संग भाग गई दुलहन

बिहार के जमुई में एक दुलहन ने अपने होने वाले दूल्हे को ऐसा झटका दिया है, जिससे वह जीवनभर नहीं उबर पाएगा. दुल्हा सैकड़ों बारातियों के साथ ढोल-नगाड़े के साथ बारात लेकर दुलहन के घर आया था. बाराती डांस कर रहे थे और दूल्हे का द्वार पूजन हो रहा था, तभी दुलहन ने ऐसा कांड किया कि सारा जश्न फीका पड़ गया. दुल
Share:
नाच रहे थे बाराती, तभी फ़िल्मी स्टाइल में प्रेमी संग भाग गई दुलहन
Read in your preferred language.

बिहार के जमुई में एक दुलहन ने अपने होने वाले दूल्हे को ऐसा झटका दिया है, जिससे वह जीवनभर नहीं उबर पाएगा. दुल्हा सैकड़ों बारातियों के साथ ढोल-नगाड़े के साथ बारात लेकर दुलहन के घर आया था. बाराती डांस कर रहे थे और दूल्हे का द्वार पूजन हो रहा था, तभी दुलहन ने ऐसा कांड किया कि सारा जश्न फीका पड़ गया.

दुलहन ने शादी के दौरान ही मुंह धोने का बहाना बनाया और अपने आशिक के साथ फरार हो गई. दुलहन अपने आशिक के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में थी. परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे, तभी दुलहन ने ठीक शादी के दिन ही प्रेमी के साथ भागने का मन बना लिया. दुलहन के फरार होते ही दूल्हे की बैंड बज गई. पूरी बारात को मायूस होकर लौटना पड़ा, पुलिस ने प्रेमी के मां को थाने में तलब किया. अब कहा जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी. यह कपल जमाने की परवाह छोड़कर फरार हो गया है.