भारत
बहराइच: पुलिस अध्यक्ष महोदय बहराइच के निर्देशन में प्रभारी यातायात मय हमराही के वाहन चेकिंग अभियान
बहराइच :पुलिस अधीक्षक महोदय निर्देशन में प्रभारी यातायात मय हमराही के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई , दौरान चेकिंग 11 बिना मास्क लगाए व्यक्तियों से ₹4700 नगद व 13 वाहनों से ₹53000/- जुर्माना किया गया जिसमें 02 ऐसे बुलेट वाहनों का चालान किया गया जि
Read in your preferred language.
बहराइच :पुलिस अधीक्षक महोदय निर्देशन में प्रभारी यातायात मय हमराही के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई , दौरान चेकिंग 11 बिना मास्क लगाए व्यक्तियों से ₹4700 नगद व 13 वाहनों से ₹53000/- जुर्माना किया गया जिसमें 02 ऐसे बुलेट वाहनों का चालान किया गया जिनमें तेज आवाज करने साथ पटाखा दगने वाला वाला साइलेंसर लगा हुआ था व 06 तेज आवाज करने वाले साइलेंसरों को बुलेट मोटरसाइकिलों से निकलवा कर यातायात शाखा में जमा करवाया गया l इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कीर्तनपुर व ग्राम सभा गजपतिपुर के मानपुरवा में दोनों ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में आम जनमानस को यातायात प्रभारी मय हमराही के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया व यातायात नियमों संबंधित पंपलेट वितरित किया गया l
दा दस्तक 24
जिला ब्यूरो
अनिल कुमार मौर्य