Tuesday, 15 September 2026 | 3:19 PM
भारत

बहराइच :  मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने दी बधाईप्रेक्षकों की निगरानी में गल्ला मण्डी परिसर में सम्पन्न हुआ संवीक्षा कार्य

बहराइच :  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान प्रकिया सम्पन्न होने के उपरान्त कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं, मा. प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में विधानसभावार पीठासीन अधिकारी की डायरी से मतदान प्रतिशत का मिलान कर मतदान कार्य की संवीक्षा की गयी। संवीक्षा
Share:
बहराइच :  मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर डीएम व एसएसपी ने दी बधाईप्रेक्षकों की निगरानी में गल्ला मण्डी परिसर में सम्पन्न हुआ संवीक्षा कार्य
Read in your preferred language.
बहराइच :  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान प्रकिया सम्पन्न होने के उपरान्त कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं, मा. प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में विधानसभावार पीठासीन अधिकारी की डायरी से मतदान प्रतिशत का मिलान कर मतदान कार्य की संवीक्षा की गयी। संवीक्षा कार्य के समय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी गल्ला मण्डी परिसर में मौजूद रहे। यहां पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने मण्डी परिसर व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तथा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशियों, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पधारे हुए प्रेक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों विशेषकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी मतदाताओं सहित जनपदवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।