Tuesday, 15 September 2026 | 3:21 PM
भारत

बागपत:थाने में आकर रुकी बाइक, हेलमेट उतारते ही सन्न रह गए पुलिसकर्मी जब इंस्पेक्टर ने कुर्सी छोड़ किया सैल्यूट।

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 जिले के एक थाने में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर सभी पुलिसकर्मी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। थाने के गेट पर ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक हेलमेट और काली बाइक पर सवार एक युवक जैसे ही रुका, किसी ने भी नहीं पहचाना कि ये कौन है। युवक ने अंदर जाकर हेलमेट उतारा तो स
Share:
बागपत:थाने में आकर रुकी बाइक, हेलमेट उतारते ही सन्न रह गए पुलिसकर्मी जब इंस्पेक्टर ने कुर्सी छोड़ किया सैल्यूट।
Read in your preferred language.

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 जिले के एक थाने में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर सभी पुलिसकर्मी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। थाने के गेट पर ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक हेलमेट और काली बाइक पर सवार एक युवक जैसे ही रुका, किसी ने भी नहीं पहचाना कि ये कौन है। युवक ने अंदर जाकर हेलमेट उतारा तो सभी पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए।

दरअसल, वह कोई आम शख्स नहीं बल्कि जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जो सिविल ड्रेस में अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचाना, माहौल एकदम बदल गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत कुर्सी छोड़ खड़े होकर सलाम ठोंका और सभी पुलिसकर्मियों ने लाइन में लगकर एसपी को सैल्यूट किया।

सूत्रों के अनुसार, एसपी ने यह निरीक्षण अचानक इसलिए किया ताकि थाने की वास्तविक कार्यप्रणाली और अनुशासन व्यवस्था का पता लगाया जा सके। सिविल ड्रेस में आने का मकसद था यह देखना कि बिना किसी पूर्व सूचना या तैयारी के थाने का वातावरण कैसा है, पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कितनी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रजिस्टर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, थाना परिसर की सफाई और शिकायत निस्तारण की स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों से जनता के व्यवहार के संबंध में बातचीत भी की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एसपी के इस अंदाज की चर्चा पूरे जिले में जोरों पर है। लोगों ने कहा कि ऐसे आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।