Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

बदलापुर/जौनपुर: पत्रकार को मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसाए जाने पर पत्रकारों में आक्रोश

बदलापुर/जौनपुर:  प्रेस क्लब तहसील ईकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता मे एक आपातकालीन बैठक प्रेस कार्यालय बदलापुर सब्जी मन्डी पर सम्मपन्न हुई. जिसमें सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया की केराकत तहसील के सम्मानित पत्रकार राजेन्द्र विश्वकर्मा को पुलिस मुकदमे में फर्जी फंसा रही
Share:
Read in your preferred language.

बदलापुर/जौनपुर:  प्रेस क्लब तहसील ईकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता मे एक आपातकालीन बैठक प्रेस कार्यालय बदलापुर सब्जी मन्डी पर सम्मपन्न हुई. जिसमें सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया की केराकत तहसील के सम्मानित पत्रकार राजेन्द्र विश्वकर्मा को पुलिस मुकदमे में फर्जी फंसा रही है. हम सभी पत्रकार इसकी घोर निन्दा प्रस्ताव पारित करते हैं और शासन प्रसाशन से मांग करते हैं की केराकत पुलिस मुक़दमा वापस ले नहीं तो पत्रकार चुप नहीं बैठेगा .सड़क से सदन तक लाडाई हेतु खड़े हैं. पुलिस अपनी मर्यादा भूले गई है . अपनी कार्य शैली में बदलाव लाए नहीं तो पत्रकार भी ज़बाब देना जानते हैं . बैठक का संचालन अनिल शर्मा पत्रकार ने किया. इस अवसर पर बी पुष्कर, दिलीप विश्वकर्मा, राकेश खरवार, अरूण दूबे, राम सागर गिरी, अजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, बीरेन्दसिह आदि उपस्थित रहे.