Tuesday, 15 September 2026 | 3:13 PM
उत्तर प्रदेश

बदायूं: झोपड़ी में लगी आग बीस बीघा खेत का पुआल जलकर हुआ राख।

कुवरगांव:आग की चपेट मे आने से ट्रेक्टर जला और एक बैल आग से झुलसा थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में शनिवार को गांव में के बाहर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे हजारों का नुक़सान हो गया। बमुश्किल फायरबिग्रेड गाड़ी ने पहुंचकर कर आग पर काबू पाया। शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे इमलिया निवासी लटूरी की झोपड़
Share:
बदायूं: झोपड़ी में लगी आग बीस बीघा खेत का पुआल जलकर हुआ राख।
Read in your preferred language.

कुवरगांव:आग की चपेट मे आने से ट्रेक्टर जला और एक बैल आग से झुलसा थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में शनिवार को गांव में के बाहर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे हजारों का नुक़सान हो गया। बमुश्किल फायरबिग्रेड गाड़ी ने पहुंचकर कर आग पर काबू पाया। शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे इमलिया निवासी लटूरी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई आग ने पड़ोस में लगे पुआल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया वहीं पर बंधा उनका एक बैल झुलस गया व झोपड़ी में खड़ा ट्रैक्टर भी जल गया। ग्रामीण लगातार फायरबिग्रेड व डायल 112 को संपर्क करते रहे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया आधा घंटे बाद फायरबिग्रेड का नंबर लगा जहां आग लगने के एक घंटे बाद फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब तक सारा पुआल जलकर राख हो चुका था फायरबिग्रेड गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। किसान ने बताया उनका काफी नुकसान हो गया बीस बीघा खेत का पुआल भी जलकर राख हो गया। ट्रेक्टर में भी कॉफी नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट- सचिन बाबू