Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़:मिशन शक्ति फेज-5.0 : जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित भव्य आयोजन

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि
Share:
आजमगढ़:मिशन शक्ति फेज-5.0 : जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित भव्य आयोजन
Read in your preferred language.

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि — “नारी सशक्त तो राष्ट्र सशक्त!”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त श्री विवेक (IAS), पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह (IPS), जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार (IAS) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (IPS) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के उद्देश्यों — महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता — पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।

महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि समाज में महिला की भूमिका केवल गृहिणी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आज नेतृत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और प्रशासन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई और समाज से आह्वान किया कि हर स्तर पर महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

? “नारी सशक्त तो राष्ट्र सशक्त” — मिशन शक्ति का यही है संकल्प।