Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत में बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और जरुरी कागज छीने

पीलीभीत के पूरनपुर स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार रा
Share:
पीलीभीत में बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और जरुरी कागज छीने
Read in your preferred language.

पीलीभीत के पूरनपुर स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से घुंघचाई थाने के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गोल्डन एजुकेशन एकेडमी का भवन एक लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 20 साल के लिए किराये पर लिया था। अनुबंध रजिस्टर्ड होने से पहले उसने स्कूल स्टाफ पर 6,07,142 खर्च किए। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद दिए।