Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 अप्रैल 2024 को दिन में वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान मौका पाकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करन
Share:
पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
Read in your preferred language.

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 अप्रैल 2024 को दिन में वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान मौका पाकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर मुंह बंद कर दिया। दुष्कर्म की कोशिश भी की।

किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाया और शोर मचा दिया। इसपर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद महिला शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।