Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

पीलीभीत में नाबालिग को घर में अकेला देख कॉलोनी का युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों का आता देख युवक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गया। एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को काफी लंबे सम
Share:
पीलीभीत में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
Read in your preferred language.

पीलीभीत में नाबालिग को घर में अकेला देख कॉलोनी का युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों का आता देख युवक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गया।

एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को काफी लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। जब महिला ने मामले की शिकायत उसके परिजनों से की तो युवक ने उसका फोटो ले लिया और छेड़खानी कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। 15 नवंबर की शाम लगभग सात बजे उसकी पुत्री घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया और पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश की।

शोर शराबा सुनकर महिला व उसका बेटा मौके पर पहुंच गया। इसी बीच युवक ने अपने अन्य साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। फोन पर आए युवक अपने साथ लाठी डंडे से लैस होकर वहां पर पहुंचे और उसके पुत्र व पुत्री की पिटाई लगानी शुरु कर दी। इसके बाद युवक नाबालिग पुत्री के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।